
भारत आर्ट्स” के एक्सक्लूसिव हैंडीक्राफ्ट एवं हैंडलूम डिस्प्ले शो-रूम का भव्य उद्घाटन सम्पन्न।



वाराणसी। आज क्लब स्पिरिचुअल बाई ए के के (गुरुधाम वाराणसी / न्यू पी एम ओ के सामने, वाराणसी हॉस्पिटल के पास, बंगला संख्या–57) परिसर में भारत आर्ट के एक्सक्लूसिव हैंडीक्राफ्ट एवं हैंडलूम डिस्प्ले शो-रूम का भव्य शुभारंभ सम्पन्न हुआ। उद्घाटन की मुख्य अतिथि पूर्व महापौर प्रत्याशी वाराणसी साधना गुप्ता रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी ओमा अक् के सानिध्य में बटुक ब्राह्मणों द्वारा वैदिक श्लोक एवं मंत्रोच्चार के साथ अत्यंत मंगलमय एवं आध्यात्मिक वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में उद्योग, चिकित्सा व सामाजिक क्षेत्र की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। मुख्य रूप से उपस्थित अतिथियों में उद्योगपति संजय गुप्ता, डॉ. पूर्णिमा सक्सेना, डॉ. संजय सक्सेना, डॉ. मनोज गुप्ता, डॉ. मंजरी पांडेय, मॉडल बिंकल शुक्ला,सोनिया डीडवानिया, सोभा मिश्रा, विभा मिश्रा,अरुण तिवारी, आरिफ कमाल, सानू खान, शान अंसारी, गोपाल उपाध्याय, आकिब भारत, लकी अक्, हस्सान अंसारी सहित अनेक सम्मानित समाजसेवी, कलाकार एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। शोरूम की विशेषता बताते हुए आयोजकों ने बताया कि यहां बुनकरी ताना-बाना, पारंपरिक हस्तशिल्प, हैंडलूम की विविध वैरायटी तथा उच्च गुणवत्ता वाले वस्त्र अत्यंत उचित मूल्य पर उपलब्ध होंगे। स्थानीय कारीगरों व बुनकरों की कला को प्रोत्साहन एवं नया मंच दिलाना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है। अंत में साकिब भारत ने सभी अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि भारत आर्ट्स का उद्देश्य वाराणसी की पारंपरिक कला को वैश्विक पहचान दिलाना है।
