संत अतुलानंद रेज़िडेंशियल एकेडमी में आयोजित हुआ किड्स कार्निवल 2025

संत अतुलानंद रेज़िडेंशियल एकेडमी में भव्य किड्स कार्निवल 2025 का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे परिसर को रचनात्मक अभिव्यक्ति की रंगीन दुनिया में बदल दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका डॉ दिव्या सिंह, प्रधानाचार्य डॉ अविनाश पाण्डेय ने अभिभावकों का स्वागत किया तथा विद्यार्थियों के अति उत्साह से अभिभूत हुए. उत्सव में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने मिलकर आनंद, उत्साह और सीख का अनोखा संगम अनुभव किया। कार्निवल में अनेक आकर्षक गतिविधियाँ शामिल रहीं।मैजिक शो–रोमांच और आश्चर्य से भरा जादुई अनुभव। जंगल सफारी एवं खेल – जिज्ञासा को जगाने वाले रोमांचक साहसिक खेल।बुक फेयर – ज्ञान और कहानियों का खज़ाना। फूड ज़ोन – स्वाद के साथ साथ मिलन और एकता का अहसास।पैरेंट–टीचर संवाद – समझ, सहयोग और संवाद को बढ़ावा देने वाली सार्थक बातचीत । राजस्थानी प्रदर्शन – विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक आत्मविश्वास और सृजनात्मकता की झलक। किड्स कार्निवल ने स्कूल के अनुभवात्मक शिक्षा के दृष्टिकोण को और मजबूत किया, जहाँ बच्चे कक्षा के बाहर भी सीखने, खोजने और खुद को अभिव्यक्त करने के लिए प्रेरित होते हैं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *