
के वी एन स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर का हुआ भव्य उद्घाटन।
वाराणसी आज मिसिरपुर रोहनिया स्थित के वी एन स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर का भव्य उद्घाटन रोहनिया विधायक सुनील कुमार पटेल के हाथों संपन्न हुआ के वी एन स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर के प्रबंधक दीपक कुमार सिंह ने बताया कि मैने इसे स्पोर्ट्स क्लब के रूप में स्थापित किया है जिसमे मुख्य रूप से बैडमिंटन खेला जाएगा बैडमिंटन में चार इंटरनेशनल कोर्ट बनाए गए हैं। इसमें नेशनल और इंटरनेशनल के खिलाड़ी प्रशिक्षण ले सकते हैं,इसके साथ-साथ यहां आवासीय डॉरमेट्री एवं खाने की सुविधा भी उपलब्ध है। शहर के कुशल ट्रेनरों द्वारा बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा । इसका समय सुबह 5:00 से लेकर रात में 11:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। बैडमिंटन के चाहने वालों की मांग को लेकर यह प्रशिक्षण केंद्र पहला वाराणसी में खोला गया है। वाराणसी प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है प्रधानमंत्री ने खेल को लेकर यह कहा है कीं खेलेगा इंडिया जीतेगा इंडिया इस स्लोगन को लेकर मैंने ग्रामीण बच्चों के विकास के लिये यह सेंटर खोला है ।इस केंद्र में ग्रामीण क्षेत्र की उभरती प्रतिभाओं को भी मौका दिया जाएगा जिससे वे अपनी प्रतिभा जनता को दिखा सके। उद्घाटन के समय मुख्य रूप से जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की सेक्रेटरी नागेंद्र सिंह बैडमिंटन एसोसिएशन जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी आर एन सरकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अशोक आनंद ने किया।
