MD News बहुआयामी सामाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन जनपद मुजफ्फरनगर

मुज़फ्फरनगर। पुलिस विभाग की शान बनी मुज़फ्फरनगर पुलिस क्रिकेट टीम ने मेरठ के 44वीं वाहिनी पीएसी ग्राउंड पर आयोजित मेरठ ज़ोन अंतर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हापुड़ को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस अहम जीत के बाद सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस कार्यालय में पूरी टीम को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि मुज़फ्फरनगर पुलिस टीम ने जिले का मान बढ़ाया है। उन्होंने खिलाड़ियों के खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से पुलिस कर्मियों में सकारात्मक ऊर्जा और बेहतर टीमवर्क विकसित होता है।
9 से 30 नवंबर 2025 तक आयोजित इस 20-20 फॉर्मेट क्रिकेट टूर्नामेंट में मुज़फ्फरनगर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले सहारनपुर, फिर बागपत की टीम को हराया। फाइनल मुकाबले में हापुड़ को पछाड़ते हुए मुज़फ्फरनगर की टीम ने ट्रॉफी अपने नाम कर नंबर-वन का स्थान हासिल किया।
टीम की इस ऐतिहासिक जीत से जिले में खुशी का माहौल है और पुलिस विभाग में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *