जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता

बाराबंकी। राष्ट्रीय कृषि एव ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के तत्वाधान मे बुधवार को साधन सहकारी समिति बड़ागांव मे साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम मे नाबार्ड की जिला प्रबंधक दिव्या राय ने बैंक द्वारा चलाई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम मे मौजूद किसानो से रूबरू होते हुए जिला प्रबंधक दिव्या राय ने कहा कि नाबार्ड की प्राथमिकता है कि हर गांव में सक्रिय सहकारी समितियां बनें, जो कृषि, दुग्ध उत्पादन, कुटीर उद्योग और ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि सहकारिता से न केवल आर्थिक विकास संभव है, बल्कि यह सामाजिक एकता और पारस्परिक सहयोग की भावना को भी मजबूत करती है।
उन्होंने सहकारी समितियों के सदस्यों को विभिन्न सरकारी बैंकिंग योजनाओं प्रधानमंत्री जन धन योजना , प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देते हुए वित्तीय साक्षरता के महत्व पर जोर दिया और दैनिक जीवन में बैंकिंग को बढ़ावा देने की अपील की।
कृषिल फाउंडेशन हरख के ब्लाक मैनेजर लाल जी , क्षेत्रीय समन्वयक विश्वनाथ ने कहा कि सहकारिता कोई नई अवधारणा नहीं, बल्कि यह भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है। उन्होंने कहा कि सहकारिता आंदोलन से गांवों में सहभागिता और पारदर्शिता की भावना विकसित होती है। सहकारी समितियों के गठन, संचालन और उनके अधिकारों पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा एव संचालन समिति के सचिव संदीप गुप्ता ने की ।
इस मौक़े पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में किसान, महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्याएं और सहकारी समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *