हरदोई……..हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में तरौली मार्ग पर सड़क किनारे फोन पर बात कर रहे युवक को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई।तरौली गांव निवासी हरिओम (22) कार चालक था। शुक्रवार देर रात वह बाइक से सब्जी लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में बिलग्राम-तरौली मार्ग पर वह सड़क किनारे बाइक खड़ी कर फोन पर बात करने लगा।इसी दौरान बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे घायल देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया।
अस्पताल पहुंचने तक उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी आ गए। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि परिजनों ने बाइक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed