एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की स्पेशल रिपोर्ट जनपद रामपुर से
अधिशासी अभियंता*
विद्युत वितरण खंड–I
नाहिद सिनेमा,* नवाब गेट, रामपुर*
विषय: विद्युत उपभोक्ताओं हेतु प्रदत्त छूट एवं अन्य विभागीय व्यवस्थाओं के संदर्भ में निवेदन,
महोदय,
निवेदन इस प्रकार है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के हित में विशेष छूट प्रदान की गई है, परंतु वर्तमान में यह छूट केवल 1 किलोवाट तथा 2 किलोवाट क्षमता के विद्युत मीटर उपभोक्ताओं तक सीमित है, जबकि व्यवहारिक परिस्थिति में अधिकांश आवासों एवं दुकानों में 3 किलोवाट क्षमता तक के विद्युत मीटर स्थापित हैं, ऐसी स्थिति में उपभोक्ताओं की एक बड़ी संख्या शासन द्वारा घोषित लाभ से वंचित रह जाएगी,
अतः अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल जनहित में यह मांग करता है कि 3 किलोवाट के विद्युत उपभोक्ताओं को भी उक्त योजना का लाभ प्रदान किया जाए,
इसके अतिरिक्त निवेदन है कि अवर अभियंताओं द्वारा उपभोक्ताओं का विद्युत बिल 2000 रूपए तक होने पर भी उनकी विद्युत आपूर्ति लाइन तत्काल प्रभाव से विच्छेदित कर दी जाती है तथा कई प्रकरणों में विद्युत मीटर भी उतार लिए जाते हैं, जो उपभोक्ताओं के मौलिक अधिकारों का प्रतिकूल उल्लंघन प्रतीत होता है, ऐसे मामलों में उपभोक्ता हितों की रक्षा हेतु आवश्यक निर्देश निर्गत किए जाने की कृपा करें,
साथ ही यह भी अवगत कराना है कि नई आबादियों में विद्युत मीटर स्थापित करने हेतु 40 मीटर दूरी की सीमा निर्धारित है, जबकि अनेक आवास 50 से 60 मीटर दूरी पर स्थित होने के कारण विद्युत सुविधा प्राप्त करने से वंचित हैं, इसके अतिरिक्त उनपर खंभों एवं तारों हेतु एस्टीमेट बनवाने का अतिरिक्त आर्थिक भार भी डाला जाता है, जिसे वहन करना आर्थिक रूप से कमजोर उपभोक्ताओं के लिए अत्यंत कठिन है,
अतः अखिल भारतीय कांग्रेस से बदल आपसे जनहित में निवेदन करता है कि
- मीटर स्थापना हेतु निर्धारित दूरी को व्यवहारिक रूप से कम किया जाए,
- आर्थिक रूप से कमजोर उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त एस्टीमेट का अनावश्यक भार न डाला जाए,
- उपरोक्त समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक विभागीय निर्देश निर्गत किए जाएं,
अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल को पूर्ण विश्वास है कि जनहित से संबंधित इन मुद्दों पर आपकी ओर से समुचित एवं त्वरित कार्यवाही की जाएगी। 06/12/2025 भवदीय
सैयद विक्की मियां
प्रदेश महासचिव अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल

