फतेहाबाद धिमिश्री स्थित सती मंदिर पर प्रेमी जोड़े को पंचो ने शादी के बंधन में बांध दिया। मंदिर पर माता की प्रतिमा के सामने ही प्रेमी जोड़े को साथ जीने व मरने की कसमें भी दिलवाई गई। प्रेम विवाह होने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फतेहाबाद थाना क्षेत्र से कुशवाह समाज का एक युवक शनिवार को समाज की ही एक युवती को पास के गांव से भगा ले गया था। समाज में बदनामी होती देख सती मंदिर पर समाज के लोग एकत्रित हुए और प्रेमी जोड़े को मंदिर पर बुलाकर विवाह के पवित्र बंधन में बांधकर युवती के परिजनों ने खुशी-खुशी युवक के साथ प्रेमिका की विदाई कर दी। समाज के लोगों द्वारा कराए गए प्रेम विवाह का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। अखिल भारतीय युवा कुशवाह महासभा उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस कुशवाह ने बताया कि फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा जवाहर निवासी संदीप कुशवाह का पास के गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार को प्रेमी युगल घर से भाग गए थे। समाज की बदनामी के डर से धिमिश्री मां सती मंदिर पर समाज के लोग एकत्रित हुए। तथा प्रेमी युगल के परिजनों को भी बुलाया गया। प्रेमी युगल को शादी का आश्वासन देकर मंदिर पर बुलाया गया। पंचों की सहमति से प्रेमी युगल के परिजनों के सामने प्रेमी युगल का मंदिर पर ही प्रेम विवाह कर दिया गया। प्रेम विवाह का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। इस अवसर पर प्रिंस कुशवाहा, बंटी कुशवाहा, प्रधान मनीष कुशवाहा, प्रधान भोला कुशवाह, प्रधान छोटू कुशवाह, संजू कुशवाह, डॉ. वेदप्रकाश कुशवाह, रामकेश कुशवाह सहित समाज के कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed