एमडी न्यूज़ रिपोर्टर बृजेश कुमार पिनाहट

आज उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल (रजि.) महानगर आगरा के भव्य कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुग्रीव सिंह चौहान जी सम्मिलित हुये इस “व्यापारिक संगोष्ठी” में मनोयन पत्र वितरण किया।जिसने सभी उपस्थित व्यापारियों को एक सूत्र में बांध दिया।

व्यापारिक दृष्टि से यह कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण था, जहाँ मैंने व्यापारियों से सीधी वार्ता की और उनके व्यवसायिक चुनौतियों को समझने का प्रयास किया। मैंने अपने संबोधन में कहा कि व्यापारियों का योगदान समाज और राष्ट्र की आर्थिक उन्नति में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके अनुभव और ज्ञान से न केवल अपने व्यवसाय को बल्कि पूरे समाज को लाभ होता है।

इस अवसर पर मैंने व्यापारियों के साथ अपने विचार साझा किए और उनके अनुभवों को सुनने का अवसर प्राप्त किया। मैंने महसूस किया कि व्यापारियों की आवाज़ ही इस समाज की धड़कन है, और उनके साथ मिलकर काम करना एक बड़ी सौभाग्य की बात है।

मैं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल (रजि.) महानगर आगरा की पूरी टीम और सभी सम्मानित व्यापारियों का आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाया और मुझे अपने विचारों से प्रेरित किया।

स्वागत, सत्कार हेतु आपका हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *