थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा अपहरण के संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0 0515/2025, धारा 137(2), 87 बीएनएस में वांछित अभियुक्त रामजी पटेल पुत्र राजेन्द्र प्रसाद, निवासी ग्राम बीरापट्टी, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर अपहृता की सकुशल बरामदगी कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

थाना बड़ागांव पर वादी द्वारा लिखित तहरीर दी गई थी कि अभियुक्त उपरोक्त उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर अपहृता को बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

मुन्ताज अली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *