MD News बहुआयामी समाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन (दभेड़ी वाले)
बुढ़ाना | मुजफ्फरनगर

बुढ़ाना | मुजफ्फरनगर।
थाना बुढ़ाना पुलिस ने आईजीआरएस (सीएम पोर्टल) पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण के नाम पर पैसे मांगने व धमकी देने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल एवं क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी बुढ़ाना सुभाष बाबू अत्री के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कस्बा बुढ़ाना निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी जमीन से संबंधित शिकायत सीएम पोर्टल पर दर्ज कराई गई थी। इसी शिकायत का निस्तारण कराने के नाम पर आरोपी द्वारा खुद को अधिकारी बताकर “चाय-पानी” के बहाने पैसों की मांग की गई। मामले का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़ित ने थाना बुढ़ाना में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया और 14 दिसंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को खतौली तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह खुद को सीएम पोर्टल/एनआईसी से जुड़ा अधिकारी बताकर शिकायतकर्ताओं से ठगी करता था। आरोपी के विरुद्ध विभिन्न जनपदों में पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई से आम जनता में विश्वास बढ़ा है और यह स्पष्ट संदेश गया है कि सरकारी योजनाओं व पोर्टलों के नाम पर ठगी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *