एम डी न्यूज़
बरेली जनपद के फतेहगंज पश्चिमी विकास खंड कार्यालय में ग्राम पंचायत सचिवों ने ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में आंदोलन शुरू कर दिया है। सचिवों ने चेतावनी दी है कि यदि यह फैसला वापस नहीं लिया गया, तो वे सोमवार को अपने डोंगल सरेंडर कर देंगे।प्रांतीय मंत्री एवं जिलाध्यक्ष जितेंद्र गंगवार ने बैठक में बताया कि यदि ऑनलाइन हाजिरी का निर्णय वापस नहीं लिया जाता है, तो सभी सचिव सोमवार को अपने डोंगल जमा कर देंगे। प्रांतीय आह्वान के तहत बरेली जनपद के सभी 15 विकास खंडों के ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी अपने निजी वाहनों का उपयोग बंद कर विकास खंड कार्यालय पहुंचेंगे। वे सोमवार सुबह 11:00 बजे अपने भुगतान संबंधी डोंगल सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को सौंपने की तैयारी में हैं। सचिवों ने स्पष्ट किया है कि उनका यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक शासन द्वारा कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता। उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान जनहित के सभी कार्य पहले की तरह जारी रहेंगे, लेकिन भुगतान संबंधी कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा।
रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed