एम डी न्यूज़ वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या की रिपोर्ट
पटरंगा थाना क्षेत्र के मथुरा का पुरवा की निवासी संगीता पत्नी भागीरथी यादव (45) की बुधवार को आर.एस. हास्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर,मवई ब्लॉक रोड दुलालपुर मोड़ पर सिजेरियन ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ने पर लखनऊ रेफर किया गया।
सूत्रों के अनुसार,ऑपरेशन के तुरंत बाद महिला की तबियत गंभीर हो गई। उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया,लेकिन इलाज के दौरान लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान संगीता पत्नी भागीरथी यादव निवासी मथुरा का पुरवा थाना पटरंगा के रूप में हुई है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *