कस्ता भीखमपुर मार्ग (जिला लखीमपुर खीरी): कस्ता भीखमपुर मार्ग पर लालपुर तालाब के पास एक मोटरसाइकिल जिस पर तीन लोग सवार थे, ने स्कूल से आ रही छात्राओं की साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक काफी ज्यादा अनियंत्रित होकर इस कदर रोड पर रगड़ गई कि की बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी दो बुरी तरह घायल हो गए।मृतक को एंबुलेंस के द्वारा पोस्टमार्डम हेतु लखीमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया और दोनों घायलों को मितौली सीएचसी भेजा गया है।जब घटना स्थल पर पुलिस बल पहुंचा, तब मौके पर साइकिल सवार छात्राएं नहीं मिली।सूत्रों के मुताबिक बाइक सवार कुतलूपुर निवासी बताए जा रहे हैं ….!
गोला गोकरननाथ से
एम डी न्यूज़
रिपोर्टर :मोहम्मद शरीफ

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *