शोएब की रिपोर्ट चन्दौली

चंदौली: जिला के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र में बीती रात एक अत्यंत दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिससे क्षेत्र में शोक का माहौल पैदा हो गया। धरहरा गांव के पास हुई दुर्घटना में शराब के नशे में चूर तीन बाइक सवार युवकों की बाइक चला रहे थे। जिसके कारण बाइक अनियंत्रित होने के कारण सड़क के किनारे की एक दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।और दीवार का एक हिस्सा भी टूटकर गिर गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ, जब निखिल प्रजापति, अभिषेक राजभर और पंकज नामक तीन युवक बाइक से सकलडीहा से अपने घर डेढ़ावल की ओर जा रहे थे। स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार, तीनों युवक शराब के नशे में थे। तेज रफ्तार बाइक अचानक सड़क पर असंतुलित हो गई।और सड़क किनारे स्थित एक मकान की दीवार से जोरदार टक्कर मार दी। सकलडीहा थानाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि दीवार टूटकर गिर गई। और संजोगवश उस कमरे में सोने वाले एक वृद्ध की जान बच गई क्योंकि वह कल वहां मौजूद नहीं थे।हादसे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है। निखिल प्रजापति और अभिषेक राजभर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आयी थीं। वहीं तीसरा युवक पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आनन-फानन में सभी को घायल अवस्था में सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल पंकज को प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल एंबुलेंस की मदद से ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।सूचना मिलने पर सकलडीहा थानाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव तत्काल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जा रही है।इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि शराब के नशे में वाहन चलाने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लेकिन इसके बावजूद लोग सबक नहीं ले रहे हैं। यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और नशे में वाहन चलाने के खतरों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *