
सिद्धार्थनगर में पेंशनर्स दिवस का आयोजन, 175 पेंशनरों की रही सहभागिता
(रिपोर्ट,सूरज गुप्ता) जनपद सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर, 17 दिसंबर 2025/
जनपद सिद्धार्थनगर में पेंशनर्स दिवस का आयोजन अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री गौरव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में अम्बेडकर सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ कोषाधिकारी श्री रमेंद्र कुमार मौर्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पेंशनर्स दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक माह वरिष्ठ कोषाधिकारी के साथ पेंशनर संगठनों के प्रतिनिधियों की नियमित बैठक आयोजित की जाए, जिससे पेंशनरों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।
इस दौरान पेंशनर संगठनों द्वारा माननीय प्रधानमंत्री एवं जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा गया। कार्यक्रम में लगभग 175 पेंशनरों की उपस्थिति रही।
पेंशनरों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर आयुर्वेदिक एवं ऐलोपैथिक चिकित्सकों की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पेंशनरों ने लाभ उठाया।
इस अवसर पर वित्त एवं लेखा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा श्री रामदीन गौतम, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी श्री राजेश कुमार, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राजेश कुमार अग्रहरि सहित पेंशनर संगठनों के पदाधिकारी श्री क्रांति कुमार, श्री विजय वर्मा, श्री उमकांत मिश्रा, श्री ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी, श्री प्रसिद्ध नाथ शर्मा, श्री अवधेश यादव, श्री राम शंकर, श्री राधा कृष्ण गुप्ता एवं अन्य पेंशनर प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
