संवाददाता जे पी सिंह

बहुआयामी समाचार
एम डी न्यूज़ अलीगढ

सूरज पुत्र केपी सिंह ने बनाई टॉप टेन में जगह l

छोटे छोटे वैज्ञानिकों ने दिखाई अपनी मेधा :

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय परीक्षा का आयोजन ब्लॉक
इगलास (अलीगढ़)। विकास खंड इगलास में श्री शिवदान सिंह इंटर कॉलेज इगलास के सभागार में आज दिनांक 18/12/2025 को ‘राष्ट्रीय आविष्कार अभियान’ के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) इगलास एवं डाइट प्रवक्ता श्रीमती सोनम सिंह के कुशल मार्गदर्शन में हुआ।
दो चरणों में हुई कड़ी प्रतिस्पर्धा
प्रतियोगिता में ब्लॉक के समस्त उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रत्येक विद्यालय से चयनित होकर आए तीन-तीन विद्यार्थियों ने अपनी मेधा का परिचय दिया। आयोजन को निष्पक्ष और रोचक बनाने के लिए इसे दो मुख्य चरणों में विभाजित किया गया था:
प्रथम चरण: लिखित परीक्षा के आधार पर शीर्ष 25 विद्यार्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया।
द्वितीय चरण: इन 25 छात्रों के बीच हुए कठिन प्रश्नोत्तर सत्र के बाद सर्वश्रेष्ठ 10 प्रतिभागियों का चयन किया गया।

विजेता छात्र हुए सम्मानित :

प्रतियोगिता के अंत में चयनित शीर्ष 10 छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथियों द्वारा शील्ड, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया जिनमें क्रमशः प्रथम से दसवें स्थान तक कृष्णगोपाल पुत्र जयप्रकाश अग्रवाल ups इगलास, हिमानी पुत्री गीतम सिंह ups कारेका, प्रिया पुत्री किशोरी लाल cs अनूपिया,मुस्कान पुत्री तुल्ला खान cs नौग़वाँ ,रानी पुत्री नीटू ups कारेका, निधि पुत्री रवेंद्र cs सहारा कला ,दिव्यांशी भारद्वाज पुत्री अरुण कुमार शर्मा pm shri कजरौठ , प्रिंस पुत्र रामेश्वर cs भौंरा गौरवा,सूरज पुत्र के पी सिंह cs रामपुर, यथर्व पुत्र जहांगीर cs खेड़िया गुरदेव ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए क्रमशः प्रथम दस स्थानों पर कब्जा किया।

इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में जिज्ञासा और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना है, ताकि भविष्य में ये बच्चे देश के विकास में वैज्ञानिक योगदान दे सकें।”
सूरज की इस सफलता में विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री दिलीप सिंह श्रीमती रीता श्री रघुराज सिंह श्रीमती अनीता श्रीमती बिंदु शर्मा श्रीमती विनीता श्रीमती मनीषा की मेहनत का विशेष योगदान रहा l

IIसूरज के भविष्य की मंगल कामनाओं के साथII

   प्रवीण कुमार वार्ष्णेय
            A.T.
  कंपोजिट स्कूल रामपुर 
           इगलास
  जनपद अलीगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *