एम डी न्यूज़ से सोनू पटेल की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी। भाजपा के नव नियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष से देश की राजधानी दिल्ली में ऐप्जा व ऐक्शन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व चीफ कोआर्डिनेटर ने मुलाकात कर उन्हें बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
उत्तर प्रदेश के सबसे मजबूत और संघर्षशील पत्रकार संगठन ऐप्जा (आल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन) व ऐक्शन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवीन्द्र मिश्रा व चीफ कोआर्डिनेटर उत्तर प्रदेश अनुराग सारथी ने भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर उन्हें मिले महत्वपूर्ण दायित्व को लेकर बधाई दी और स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के तमाम राजनैतिक बिंदुओं सहित पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed