• जनपद रामपुर दिनाँक 19.12.2025
    आज दिनांक 19.12.2025 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निर्देशन में यातायात पुलिस, रामपुर द्वारा शीत ऋतु एवं घने कोहरे के दृष्टिगत सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया ।
    एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
    सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की स्पेशल रिपोर्ट
    यातायात पुलिस द्वारा आमजनमानस को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया । वाहन चालकों को सीमित गति से वाहन चलाने, हेडलाइट/फॉग लाइट का उचित प्रयोग करने, हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा यातायात संकेतों का पालन करने के संबंध में अवगत कराया गया ।
    रामपुर पुलिस द्वारा यह अपील की गई कि शीत ऋतु एवं कोहरे के दौरान विशेष सावधानी बरतें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं से सुरक्षित यातायात व बचाव किया जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *