ब्रेकिंग न्यूज़ बाजना मथुरा विषय:मिशन जागृति-5 के तहत एसआरबीएस इंटरनेशनल स्कूल, नौझील में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
मुख्य: जनपद मथुरा के कस्बा बाजना रोड नौझील में SRBS इंटरनेशनल स्कूल में
मिशन जागृति-5 अभियान के अंतर्गत बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नौझील थाना अध्यक्ष श्री सोनू जी के निर्देशन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एसएसआई संजय कुमार, एसआई दीप्ति, हेड कांस्टेबल रूबी यादव एवं कांस्टेबल निखिलेश द्वारा छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने साइबर अपराध, ब्लैकमेलिंग, सोशल मीडिया पर फोटो के दुरुपयोग, बालिकाओं को डराने-धमकाने की घटनाओं तथा प्रेम प्रसंग के नाम पर बहला-फुसलाकर गुमराह करने और घर से भगाने जैसी घटनाओं से सतर्क रहने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इसके साथ ही छात्राओं को उनकी सुरक्षा से जुड़े विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, ताकि किसी भी संकट की स्थिति में वे तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक श्री रुपेश चौधरी, प्रधानाचार्या श्रीमती पिंकी मलिक सहित विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकगण उपस्थित रहे। विद्यालय प्रशासन ने मिशन जागृति-5 के तहत पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे इन जागरूकता प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बालिकाओं की सुरक्षा और जागरूकता के लिए अत्यंत आवश्यक एवं उपयोगी हैं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed