मसौली, बाराबंकी। एक सप्ताह पूर्व अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से बुरी तरह घायल हुए भाजपा नेता कस्बा शाहबपुर निवासी शशि भुर्जी के भतीजे की इलाज के दौरान मौत हो गयी।
थाना क्षेत्र के कस्बा शहाबपुर निवासी भाजपा नेता शशी भुर्जी के 22 वर्षीय भतीजे नितिन गुप्ता का 12 दिसंबर को लखनऊ में जिम जाते समय रात्रि में शहीद पथ के सम्मिट बिल्डिंग के पास किसी वाहन से एक्सीडेंट हो गया था।जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। डायल 112 ने जांच पड़ताल कर परिजनों को सूचित किया तो परिजनों ने इलाज के लिए हिन्द मेडिकल इंस्टिट्यूट सफेदाबाद में एडमिट कराया। स्वास्थ्य लाभ होने के बाद अपने घर लेकर चले आये थे।लेकिन कल अचानक तबीयत बिगड़ने पर पुनः हिन्द मेडिकल इंस्टिट्यूट सफेदाबाद में एडमिट कराया।जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक दो भाइयों में नितिन सबसे बड़ा था। मौत की खबर सुनकर पूरे कस्बे के लोग स्तब्ध होकर गमगीन हो गये। परिवार पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा।मृतक का अंतिम संस्कार पैतृक निवास पर किया गया।
मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *