बाराबंकी में श्री राम कथा के शुभारंभ से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई। नागेश्वरनाथ महादेव मंदिर से जीआईसी ऑडिटोरियम तक निकली इस यात्रा में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

कलश यात्रा नागेश्वरनाथ महादेव मंदिर से शुरू होकर सट्टी बाजार, घंटाघर, धनोखर चौराहा और नाका सतरिख होते हुए जीआईसी ऑडिटोरियम पहुंची। रास्ते भर जगह-जगह यात्रा का भव्य स्वागत किया गया और फूलों की वर्षा भी हुई।

यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। पूरा शहर ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से गूंज उठा। बालाजी सेवा समिति के सदस्यों ने भक्तों के लिए लंगर की व्यवस्था की और सेवा कार्य में लगे रहे।

बालाजी सेवा समिति के चरनजीत गाबा और सरदार चरनजीत सिंह ने बताया कि श्री राम कथा का शुभारंभ कल से जीआईसी ऑडिटोरियम में होगा। कथावाचक अंतरराष्ट्रीय मानस मर्मज्ञ विजय कौशल महाराज (वृंदावन धाम) होंगे। सभी सनातन प्रेमियों से कथा में उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।इस मौके पर बाला जी सेवा समिति के मुख्य सदस्य मिंटू गाबा,विवेक गुप्ता,सकेश रस्तोगी, शैलू गुप्ता, सुनील वर्मा,राकेश उप्पल, सुजीत चतुर्वेदी, रवि नाग आदि लोग मौजूद रहे
मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *