जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता

बाराबंकी। नवाबगंज तहसील की ग्राम पंचायत बांसा एव धरौली मे तहसील प्रशासन से मिले कंबलो का वितरण ग्राम प्रधान एव हलका लेखपाल ने जरूरतमंद गरीब महिला व पुरुष को कंबल वितरित किए।
हल्का लेखपाल राजेश तिवारी ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार ठंड से बचाव के लिए गरीब और असहाय लोगों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड के कारण परेशानी में न रहे, इसके लिए प्रशासन लगातार गांव-गांव जाकर स्थिति का जायजा ले रहा है। बांसा एव धरौली गांव में चिह्नित किए गए जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराए गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कड़ाके की ठंड में कंबल मिलना उनके लिए बड़ी राहत की बात है। इस दौरान ग्राम प्रधान बांसा प्रतिनिधि रामसिंह यादव, प्रधान प्रतिनिधि उमाकांत, रमाकांत राव व अन्य लोग मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *