बाराबंकी: फतेहपुर ब्लॉक के विभिन्न न्याय पंचायत क्षेत्रों में संकुल बैठक का आयोजन हुआ हसनपुर टांडा न्याय पंचायत की बैठक प्राथमिक विद्यालय सादुल्लापुर में एआरपी सुरेश के निर्देशन में जबकि देवा ब्लॉक के सभी न्याय पंचायत की संकुल बैठक भी हुई इसी क्रम में कंपोजिट विद्यालय वतियामऊ देवा में शिक्षक संकुल की बैठक एआरपी अभिषेक नाग के निर्देशन में आयोजित की गई। हसनपुर टांडा और बतियामऊ के कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया,
हसनपुर न्याय पंचायत के बैठक प्रभारी एआरपी ने विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की जिसमें मुख्य रूप से टीएलएम आधारित शिक्षण, एसेसमेंट बिल्डिंग शेयरिंग , पाठ्योजना आधारित शिक्षण का प्रस्तुतीकरण आदि पर चर्चा की जिसमें नोडल शिक्षक एवं अन्य शिक्षको ने प्रतिभा किया। वहीं बतियामऊ में एआरपी अभिषेक नाग ने बैठक में निपुण विद्यालय आकलन की तैयारी, आकलन की प्रक्रिया, प्रमुख बिंदुओं तथा विद्यालय स्तर पर आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने शिक्षकों को आकलन से पूर्व आवश्यक तैयारी, कक्षा अवलोकन, बालकों के सीखने के स्तर की पहचान तथा अभिलेख संधारण के संबंध में विशेष ध्यानाकर्षण किया।बैठक में शिक्षकों के बीच आपसी संवाद, अनुभव साझा करने, समस्याओं के समाधान तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सामूहिक प्रयासों पर विशेष बल दिया गया। संकुल बैठक को शिक्षकों की शैक्षणिक दक्षता बढ़ाने, नवाचार को प्रोत्साहित करने एवं निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में अत्यंत उपयोगी बताया गया।
मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *