बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का फुका पुतला किया,विरोध प्रदर्शन

रिपोर्टर अवनी महेश्वरी

बदायूं,सहसवान उघैती थाना क्षेत्र के खितौरा में हिंदू संगठन के लोगों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचार के विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्राचीन देवी मंदिर प्रांगण में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला फुका गया और जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के लोगों पर लगातार हमले हो रहे हैं। उन्होंने दीपू दास की निर्मम तरीके से की गई हत्या का जिक्र करते हुए इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने फ्लैग मार्च में निकला ओर जमकर नारेबाजी की हिन्दू संगठन के लोगों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।इसके साथ ही भारत में रह रहे अवैध बंगलादेशियो को देश से बाहर निकालने की भी मांग उठाई गई।इस मौके पर सुनील राणा, वीर प्रताप सिंह, नितिन कुमार, अंकित दीक्षित, तेजेंद्र सोलंकी, योगेश गिरी,दीपक गुप्ता, रवि सिंह, सोनू राणा, अंकुश कुमार, अंशुल शर्मा, अक्षत भारद्वाज, रानू सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed