संवाददाता- ओम प्रकाश साहू । मोहनलालगंज, लखनऊ।

(धनुवासांड) लखनऊ- बता दें की दिनांक 22/12/2025 को चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर प्रदेश भर में कार्यक्रम किए गये। चौधरी चरण सिंह का जन्मोत्सव किसान दिवस के रुप में मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में लखनऊ जनपद के मोहनलालगंज ब्लाक में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। उसी में से एक धनुवासांड के किसान दयाराम साहू पुत्र छेदीलाल को कृषि विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा प्रथम पुरस्कार विजेता से नवाजा गया। किसान दयाराम साहू खेती के प्रति काफी रुचि रखते हैं। किसान परिवार में 1 बेटा और 2 बेटी पत्नी और अपनी मां के साथ रहते हैं।वह अपनी फसल को लेकर काफी सक्रिय रहते हैं। उनके काम करने का तरीका बाकी किसानों को आकर्षित करता है।
बता दें की उन्होंने फसली वर्ष 2025 में रिकार्ड गेहूं का उत्पादन किया। जिसके तहत उन्हें यह सम्मान दिया गया। क्षेत्र में किसान दयाराम साहू कि अच्छी पकड़ है।उनके पास खेती करने का काफी पुराना अनुभव है। जिससे उनसे छोटे किसानों को मदद मिलती है। वह खेती में बदल-बदल कर किश्मो का चयन करते हैं। जिससे उन्हें अच्छा उत्पादन मिल सके।
किसान का कहना है कि लगातार फसलो कि देखरेख और सही समय में उठाया गया कदम ही फसल उत्पादन को बढ़ा सकता है। सही मायने में उर्वरकों का चयन करना। फसल का समय के अनुसार सिंचाई करना। रोगो की रोकथाम आदि शामिल हैं।
गांव के लोगों में हर्ष: मिली जानकारी के मुताबिक गांव वालों का कहना है कि दयाराम साहू क्षेत्र में काफी अनुभवी और मेहनती किसान है। उनके अनुभव के कारण ही आज वे यहां तक पहुंचे हैं।वह हमेशा खेती को लेकर नये सुझाव देते रहते हैं। जिससे खेती में हम बेहतर कर पाते हैं। उनको यह सम्मान मिलना हमारे लिए गर्व की बात है।
किसानी से मिली नयी पहचान!
किसान दयाराम साहू एक साधारण परिवार से आते है। पहले पिता छेदीलाल खेती करते थे। लेकिन पिता के न रहने पर उन्होंने पिता के ही कार्यभार को आगे बढ़ाया और खेती को ही अपना हथियार बनाया। दयाराम ने समय के साथ खेती करने के तरीके बदलते गये। जिससे आज परिणाम उनके सामने है।जिस खेती से लोग आज डरते हैं किसान ने उसी से पहचान बनाई। लोगों को दयाराम साहू जैसे किसानों से सिखना चाहिए। कि सफलता कहीं भी पायी जा सकती हैं। सफलता किसी की मोहताज नहीं होती है।
