एम डी न्यूज़ प्रशांत जैन बिल्सी बदायूं की रिपोर्ट

बदायूं ।राजकीय महाविद्यालय आवास विकास में चल रहे दो दिवसीय इनडोर गेम्स के प्रथम दिन
छात्र वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में सत्यम सक्सेना ने इस वर्ष का चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। शह और मात के खेल में जयंत कुमार सिंह ने भी कड़ी टक्कर देते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। निर्णायक की भूमिका डॉ सचिन राघव एवं डॉ गौरव कुमार सिंह ने निभाई।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में कड़ा संघर्ष देखने को मिला। बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के छात्र अंशुल कुमार ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए इस वर्ष का बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। सतनाम सिंह को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। तीसरा स्थान बीए प्रथम सेमेस्टर के आरिश को हासिल हुआ।
छात्राओं की बैडमिंटन प्रतियोगिता में बीए तृतीय सेमेस्टर की जोया अंसारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जहां बीएससी तृतीय सेमेस्टर की प्रिया सागर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया वहीं बीएससी तृतीय सेमेस्टर की वर्षा सिंह तीसरा स्थान प्राप्त करने में सफल रही।
निर्णायक की भूमिका में डॉ अनिल कुमार और डॉ संजय कुमार एवं डॉ बबीता यादव रहीं। प्रतियोगिताओं का संचालन क्रीड़ा सचिव डॉ हुकुम सिंह के निर्देशन में हुआ। विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य डॉ अनिल कुमार गणित ने मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर डॉ सारिका शर्मा,डॉ जुनैद आलम, डॉ ज्योति विश्नोई, डॉ प्रियंका सिंह आदि उपस्थित थे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *