हैदरगढ़, बाराबंकी के सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान और नवाचारों से संबंधित विभिन्न मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनी का उद्घाटन हैदरगढ़ की तहसीलदार कविता ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने छात्रों द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडलों का निरीक्षण किया और कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में रचनात्मक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नई खोज करने और मौलिक विचारों को साकार करने के लिए प्रोत्साहित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एंड्रयू रमेश नायक ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं के बौद्धिक कौशल और रचनात्मक प्रवृत्ति का विकास करना है। उन्होंने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

इस विज्ञान प्रदर्शनी में 50 से अधिक प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने स्वचालित प्रणालियों, जल संरक्षण, भूकंप, वर्षा जल संचयन, आधुनिक यातायात प्रणाली, सड़क सुरक्षा और डीएनए आधारित तकनीकों जैसे विषयों पर मॉडल बनाए। इन मॉडलों का उद्देश्य जीवन को सरल और सुगम बनाना था।

तहसीलदार कविता ठाकुर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूल के प्रबंधक अखिलेश सिंह और सेंट जोसेफ स्कूल के प्रबंधक विनोद पांडे ने छात्र-छात्राओं को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राजू भैया ने गीत प्रस्तुत कर बच्चों का मनोरंजन किया। ओमप्रकाश श्रीवास्तव, शेर बहादुर शेरा और गढ़ी सतरही के प्रधान राजन सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इसी क्रम में क्रिसमस डे सेलिब्रेशन कार्यक्रम भी धूमधाम से मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *