रिपोर्ट-योगेश कुमार
मितौली खीरी। लखीमपुर के मितौली कस्बे में श्री विष्णु महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन का भव्य शुभारंभ कलश शोभा यात्रा के साथ हुआ। यह सात दिवसीय धार्मिक आयोजन मितौली के पानी की टंकी के पास हर वर्ष आयोजित किया जाता है।

यज्ञ मंडप से पौराणिक कष्ट हरण धाम शिव मंदिर तक गाने, बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इसमें माताएं और बहनें सिर पर कलश रखकर भजन गाती हुई कष्ट हरण धाम पहुंची। वह वैदिक मंत्रोचारण के साथ कलशों में जल भरा गया। पैदल यात्रा करते हुए महिलाएं पुनः यज्ञ मंडप तक पहुंची और कलशों को स्थापित किया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान मास्टर दिनेश कुमार, ग्राम प्रधान नीरज कश्यप, आचार्य पंडित राम शंकर दीक्षित, मुख्य यजमान योगेंद्र कुमार मिश्र पप्पू, यज्ञ आयोजक राजकुमार मिश्र, ब्रजमोहन लाल मिश्र, राम जी, राजकुमार गुप्ता, दीपक अवस्थी, ब्रजकिशोर शुक्ल, सहित क्षेत्र के सम्मानित नागारिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
