ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ
एम डी न्यूज़ चैनल
रिपोर्टर प्रमोद कुमार लखनऊ लखनऊ, 29 दिसम्बर 2025:
ग्राम डिप्टीगंज, हरिहरपुर, नीलमथा (लखनऊ) में आज LDA द्वारा अधिग्रहित भूमि को मुक्त कराने की मांग को लेकर किसानों ने जोरदार धरना–प्रदर्शन किया। प्रदेशभर से बड़ी संख्या में किसान इस आंदोलन के समर्थन में पहुँचे और एकजुट होकर अपनी मांगों को मजबूत स्वर में उठाया।
यह धरना भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें
राष्ट्रीय अध्यक्ष — राजू गुप्ता
प्रदेश अध्यक्ष — मोहम्मद हलीम
जिला अध्यक्ष — सरदार सिंह गौतम
नगर अध्यक्ष — दीपु पाल
प्रदेश उपाध्यक्ष — राम मिलन
प्रदेश महामंत्री — अयोध्या प्रसाद
प्रदेश सचिव — संतलाल पाल
के नेतृत्व में आंदोलन आगे बढ़ाया गया।
नेतृत्वकर्ताओं ने स्पष्ट घोषणा की कि जब तक किसानों की भूमि LDA से मुक्त नहीं कर दी जाती, यह धरना अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।
इसी क्रम में आज रात्रि में भी बड़ी संख्या में किसान धरना स्थल पर डटे रहे और संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
धरने में प्रमुख रूप से उपस्थित किसानों में —
दीपू पाल (नगर अध्यक्ष), रामलखन पाल, रामगनेश पाल, लेट. श्री पाल, इन्द्र पाल, इन्द्रजीत पाल, रामकेवल पाल, नसीब चन्द्र पाल, राज कुमार पाल (ट्रांसपोर्ट नगर प्रभारी), सरदार हीरा लाल, विजय विश्वकर्मा
सहित क्षेत्र के अनेक किसान एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
किसानों का कहना है कि यह आंदोलन केवल जमीन वापस पाने का नहीं, बल्कि उनके अधिकारों, आजीविका और भविष्य की सुरक्षा का संघर्ष है।
जय जवान, जय किसान!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed