ब्रेकिंग न्यूज़……..
जनपद,सिद्धार्थनगर यूपी
रिपोर्ट, सूरज गुप्ता
जनपद सिद्धार्थनगर के थाना इटवा पुलिस को वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो अन्तर्राज्यीय वाहन चोरों को चोरी की महिन्द्रा पिकअप के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद तथा क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना इटवा रवीन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रात्रि गश्त के दौरान पटना तिराहा के पास एक महिन्द्रा पिकअप वाहन को रोका।
जांच में सामने आया कि वाहन का वास्तविक नंबर DL1LAH2944 है, जिसे करीब तीन माह पूर्व दिल्ली से चोरी किया गया था। अभियुक्तों ने नंबर प्लेट बदलकर वाहन को नेपाल बेचने की तैयारी की थी।
पुलिस ने मौके से अभियुक्त सारुख अहमद और उस्मान, दोनों निवासी बेलहसा थाना इटवा, को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना इटवा पर मुकदमा संख्या 240/2025, धारा 317, 318, 339 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।
बाइट – CO_इटवा की वीडियो बाइट ।



