अर्चना शर्मा बनीं ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महिला महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष।

लखनऊ। ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने पूर्वी दिल्ली यमुना विहार की रहने वाली श्रीमती अर्चना शर्मा (पिंकी) को महिला महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि अर्चना शर्मा सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्र में गहरी अभिरुचि रखने वाली जागरूक, परिपक्व और सक्रिय महिला समाजसेवी हैं, वह विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़कर सामाजिक गतिविधियों में निरंतर सक्रिय रहती हैं । महासभा द्वारा चलाए जा रहे अभियान एवं कार्यक्रमों में उनका विशिष्ट योगदान और सक्रिय सहयोग रहता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके मनोनयन से महासभा के मिशन राष्ट्रीय एकता अभियान तथा समाज के सर्वांगीण विकास और सामाजिक न्याय अधिकार के लिए चलाए जा रहे संघर्ष को बल मिलेगा। तथा विश्वकर्मा वंशज मनु, मय, त्वष्टा, शिल्पी, दैवज्ञ अर्थात लोहार, बढ़ई, ताम्रकार, मूर्तिकार व स्वर्णकार भाइयों को जोड़ने की दिशा में महासभा द्वारा किया जा रहा प्रयास सार्थक होगा। उनकी नियुक्ति पर सहयोगियों और समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है। यह जानकारी मीडिया सेल के राष्ट्रीय प्रभारी मोहित कुमार विश्वकर्मा ने दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।