चन्दौली रंग महोत्सव में 4 जनवरी 2026 को दोपहर 1 बजे ।

मिसेज इंडिया डा. मधु यादव का विभिन्न संगठनों द्वारा नागरिक अभिनन्दन किया जाएगा ।

चन्दौली जिला अन्तर्गत पण्डित दीनदयाल उपाध्याय नगर, मुगलसराय के अग्रवाल सेवा संस्थान जीटी. रोड में चार दिवसीय चन्दौली रंग महोत्सव के दूसरे दिन 4 जनवरी 2026, रविवार को दोपहर 1 बजे, अग्रवाल सेवा संस्थान में अस्मिता नाट्य संस्थान के संस्थापक/महासचिव नाट्य रंगकर्मी विजय कुमार गुप्ता के प्रमुख संयोजन में विगत 1986 से अब तक चल रहे साहित्य-कला एवं संस्कृति के उत्थान के लिए बहुभाषीय कार्यक्रम में 4 जनवरी 2026, रविवार को, दोपहर 1 बजे मिसेज इंडिया डा.मधु यादव का अनेकों साहित्यिक/सांस्कृतिक एवं बौद्धिक संस्थाओं द्वारा नागरिक अभिनन्दन के उपरान्त दोपहर 2 बजे से सायं 4 बजे तक अखिल भारतीय हास्य- व्यंग कवि सम्मेलन एवं अस्मिता काव्य -कला दर्पण सम्मान समारोह का आयोजन गोरखपुर के प्रख्यात कवि नन्दलालमणि त्रिपाठी के स्वागत संरक्षण में काशी के कवि – डॉ. गिरीश पाण्डेय काशिकेय के साहित्यिक संरक्षण में साहित्यिक कार्यक्रम संयोजन/ संचालन -कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक के दिशा निर्देशन में होगा। उक्त आयोजन में राष्ट्रीय कवयित्री चेतना तिवारी वाराणसी, आकाशवाणी, दूरदर्शन की प्रख्यात उदघोषिका एवं लोक गायिका डॉ.अनीता मिश्रा – लखनऊ, डॉ. झरना मुखर्जी,डॉ.गीता पाण्डेय अपराजिता – रायबरेली, डॉ. विदुषी साहाना- वाराणसी, डॉ. सुबाष चन्द्र- वाराणसी, डॉ.शिवप्रकाश साहित्य- गाजीपुर, डॉ. सुरेश अकेला- चन्दौली, इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक सहित अनेकों रचनाकारों द्वारा काव्य पाठ किया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा। तत्पश्चात् नृत्य नाटिका का आयोजन भारत वर्ष के विभिन्न क्षेत्रों से उपस्थित कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।मिसेज इंडिया डा. मधु यादव सहित अनेकों विशेष आमंत्रित अतिथियों द्वारा कवियों/ कलाकारों का सम्मान भी किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।