है, जिससे क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह खंभा पास ही बने बड़े नाले में पड़ा हुआ है और लंबे समय से उसकी कोई सुध नहीं ली गई है। रात के समय पूरे मोहल्ले में घना अंधेरा छा जाता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

मोहल्ले वासियों का कहना है कि यह खंभा काफी समय पहले गिर गया था। जब यह खंभा सही हालत में था, तब पूरे इलाके में अच्छी रोशनी रहती थी, लेकिन खंभा गिरने के बाद से मोहल्ले में अंधेरा पसरा रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाले के किनारे से होकर रोजाना बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं गुजरते हैं, ऐसे में किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता।

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि डूंगरपुर बिजली घर के बिजली कर्मी क्षेत्र में आते-जाते तो हैं, लेकिन इस गिरे हुए खंभे की ओर कोई ध्यान नहीं देता। जब मोहल्ले के लोगों ने बिजली कर्मियों से इस बारे में बात की तो उन्हें बताया गया कि यह खंभा नगर पालिका क्षेत्र में आता है, इसलिए बिजली विभाग इसे ठीक नहीं कर सकता।

वहीं दूसरी ओर मोहल्ले वासियों का कहना है कि अगर यह मामला नगर पालिका के अंतर्गत आता है तो नगर पालिका परिषद को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। लोगों की मांग है कि खंभे को जल्द से जल्द ठीक कराकर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था बहाल की जाए, ताकि मोहल्ले में उजाला हो सके और किसी संभावित हादसे से बचा जा सके।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और नगर पालिका परिषद से मांग की है कि विभागीय जिम्मेदारियों की आपसी खींचतान को खत्म कर जनहित को प्राथमिकता दी जाए और इस गंभीर समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।