बांग्लादेश में तख्तापलट के पश्चात लगातार हिंदुओं पर हो रहे आक्रमण को लेकर विशाल सभा का आयोजन।

वाराणसी बांग्लादेश में तख्तापलट के पश्चात लगातार हिंदुओं पर आक्रमण हो रहे हैं। उनकी दर्दनाक तरीकों से हत्या हो रही है ।बांग्लादेश सरकार इन घटनाओं को रोक लगाने में विफल सिद्ध हो रही है ।इन दुखद घटनाओं से भारत का जन-जन आहत है एवं उद्वेलित है । इस आक्रोश को व्यक्त करने के लिए लोहता एवं मंडुआडीह क्षेत्र के निवासियों के द्वारा दिनांक 4 जनवरी 2026 को दोपहर 2:00 बजे एक विशाल सभा का आयोजन हुआ। जिसमें क्षेत्र के किसान ,मजदूर, नवयुवक व्यापारी उद्यमी एवं महिलाएंबड़ी संख्या में उपस्थित हुईं।
सभा से पूर्व दोपहर 12:30 बजे रामलीला मैदान लौहता रामलीला मैदान एवं गणेश जी मंदिर मंडुआडीह से जुलूस के साथ लोग 2:00 बजे आयोजन स्थल पर पहुंचे। प्रमुख वक्ता कार्यक्रम केअध्यक्ष डॉ प्रेम दासजी महाराज, मुख्य वक्ता भारत भूषण महंत संत रविदास मंदिर सीर गोवर्धन पुर वाराणसी, कन्हैया सिंह विश्व हिंदू परिषद , विभाग मंत्री, वजेंद्र मालवीय विद्यत परिषद दिनेश नारायण सिंह वरिष्ठ एडवोकेट, सभी वक्ताओं ने इन घटनाओं की घोर निंदा करते हुए बांग्लादेश को तत्काल इन घटनाओं को रोकने हेतु चेतावनी भी दी । हिंदू समाज के धैर्य की परीक्षा ना ले।इसके अतिरिक्त भारत सरकार को भी बताया गया कि यह हिंदू समाज के लिए घोर कलंक की घटनाएं हैं इसे तुरंत रोका जाए । कार्यक्रम सकल हिंदू समाज क्षेत्रीय नागरिक मारूका मंदिर चांदपुर वाराणसी द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम का संचालन मनीष एवं धन्यवाद नरेंद्र यादव ने किया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *