निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर का सफल आयोजन।

वाराणसी आज रोटरी क्लब ब्लड डोनर्स वाराणसी तथा बाबा गणिनाथ भक्त मण्डल वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में कोटवा स्थित लोहारपुरवा सोनकर बस्ती में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन क्लब अध्यक्ष रोटेरियन राजेश कुमार गुप्ता एवं अध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम संयोजक विशाल गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में कुल 65 मरीजों की नेत्र जांच की गई, जिनमें से 15 मरीजों को आज ही आर. जे. शंकरा नेत्र अस्पताल में ऑपरेशन हेतु भर्ती कराया गया।
इस अवसर पर समाजसेवा में सक्रिय सहयोग प्रदान करने वालों आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाएगा, जिससे जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।अभिमन्यु वर्मा, विजय सिंह, आशुतोष गुप्ता, संगीता गुप्ता, अन्नपूर्णा गुप्ता, रंजीत गुप्ता, गुलाब मिश्रा, रघु मौर्या, लक्ष्मण राजभर एवं आशीष घोष का योगदान सराहनीय रहा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *