

थाना खेसरहा पुलिस द्वारा NBW/ 82 CRPC के तामिला हेतु मुनादी करते हुये डुगडुगी पीटाई गयी।
डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन व सुश्री रोहिनी यादव क्षेत्राधिकारी बाँसी के नेतृत्व में ,अनूप कुमार मिश्र थानाध्यक्ष थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व मे उ0नि0 जगतनरायन यादव, हे.का. उमेशचन्द, का0 विशाल सिंह, का. देवानन्द गौतम, का0 आदित्य यादव वाद संख्या 217/16 धारा 323,504 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वारन्टी विक्की पुत्र हरीनाथ, आकाश पुत्र बैजनाथ, विशाल पुत्र हरीनाथ निवासी बदुरगहना थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर के गिरफ्तारी व 82 CRPC तामिला हेतु लगातार दबिश दी जा रही है किन्तु उक्त अभियुक्त गण दस्तेयाब नही हो रहे है। माननीय न्यायालय श्रीमान सिविल जज जू0डि0 / जेएम बांसी जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम मे उक्त अभियुक्त गण के घर व सार्वजनिक स्थानो पर मुनादी करते हुये डुगडुगी पीटाई गयी।
