मिशन शक्ति टीम की पहल से पति-पत्नी के बीच सुलह, परिवार फिर से एकजुट

रिपोर्ट,सूरज गुप्ता सिद्धार्थनगर।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ० अभिषेक महाजन के आदेशानुक्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के निर्देशन में थाना कठेला समय माता पर मिशन शक्ति टीम द्वारा एक सराहनीय पहल की गई।
थानाध्यक्ष अभय सिंह के नेतृत्व में आज आवेदिका श्रीमती पूनम जायसवाल पत्नी कृष्ण कुमार जायसवाल, निवासी ग्राम कठेला शर्की टोला महादेव, थाना कठेला समय माता, जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा पति-पत्नी के बीच आपसी कहासुनी एवं मनमुटाव की शिकायत दर्ज कराई गई थी।
मिशन शक्ति टीम द्वारा दोनों पक्षों (पति-पत्नी) को थाने पर बुलाकर आपसी रिश्तों, पारिवारिक दायित्वों एवं आपसी समझदारी के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया गया। पुलिस की काउंसलिंग के बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति से अपने मतभेद समाप्त कर पुनः साथ रहने के लिए राज़ी हो गए।
पुलिस की इस सकारात्मक पहल के फलस्वरूप अब पति-पत्नी के बीच कोई विवाद नहीं है और दोनों को सकुशल एवं राज़ी-खुशी एक साथ उनके घर भेज दिया गया।
