एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की स्पेशल रिपोर्ट आज दिनांक 04.01.2026 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा थाना सिविल लाईन, थाना कोतवाली व थाना गंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय पर बने अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, फ्लाई शीट आदि एवं उनके रख रखाव, साफ-सफाई, उनमें अंकित की जाने वाली प्रविष्टयों को चैक किया गया । साथ ही थाना परिसर मे बने कार्यालय, मालखाना, भोजनालय, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केन्द्र, साईबर सेल आदि की साफ- सफाई एवं थाना परिसर में चल रहे मरम्मत कार्यो का जायजा लेकर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।





