जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता

सिंगरामऊ (जौनपुर)।
थाना सिंगरामऊ क्षेत्र के साढ़ापुर गांव से होकर गुजर रहे फोरलेन हाईवे पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे खाई में जा गिरी और पेड़ से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार बाराबंकी के दो लोगों की मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बाहर निकाला और तत्काल बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर देखते हुए उसे जौनपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि इलाज के दौरान दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया।
थाना प्रभारी सिंगरामऊ सैयद हुसैन मुन्तजर ने बताया कि मृतकों की पहचान
नसरुद्दीन सिद्दीकी उर्फ निसार उमर (45 वर्ष) पुत्र सलरूद्दीन और
मोहम्मद वसीम उर्फ टोनी
के रूप में हुई है। दोनों बाराबंकी जिले के बेगमगंज स्थित सुननी कर्बला (कोतवाली रोड) के निवासी थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक ऑल्टो कार से किसी निजी कार्य से जौनपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वाहन साढ़ापुर गांव के पास पहुंचा, चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार खाई में उतरकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
मृतक नसरुद्दीन सिद्दीकी अपने पीछे एक बेटा, एक बेटी और चार भाइयों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वहीं मोहम्मद वसीम प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते थे। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
इस हृदयविदारक हादसे के बाद जहां घटनास्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, वहीं बाराबंकी जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।