एम डी न्यूज़
बरेली के पीलीभीत बाइपास पर तुलसी नगर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से दो अज्ञात युवकों ने छेड़छाड़ की। दोनों युवकों ने एटीएम पर काला टेप लगाया था। दोनों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिससे वह कामयाब नहीं हो पाए। बैंक से सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर एटीएम से काला टेप हटाया। आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक एटीएम के केबिन में खड़ा दिखाई दे रहा है, उसका दूसरा साथी बाहर निगरानी के लिए खड़ा रहता है। केबिन में घुसा युवक एटीएम के कैश डिस्पेंसर स्लॉट पर काला टेप लगा देता है। काला टेप लगा होने से मशीन पैसा बाहर नहीं निकाल पाती लेकिन ग्राहक के खाते से पैसे कट जाते। ग्राहक के जाने के बाद युवक अंदर जाकर टेप हटाता और भीतर फंसे नोट निकाल लेता। लेकिन इस मामले में शातिरों की करतूत पहले ही पकड़ी गई। एसबीआई एटीएम मुख्यालय मुंबई में बैठे अफसरों ने आरोपियों की करतूत देख ली गई। मुंबई से सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत एटीएम पर पहुंच गई। बैंक अफसरों के निर्देश पर टेप को हटाया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।