श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ रामकथा सम्पन्न

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

बिसौली- सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया के मैदान पर चल रही श्रीराम कथा राम राज तिलक के साथ संपन्न हुई कथा वाचक प्रेममूर्ति पंकज मिश्र ने कथा का संजीव वर्णन किया, जिससे भक्त भाव विभोर हो गए। यह प्रसंग रामायण के उत्तरकांड का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें भगवान राम का अयोध्या लौटने और राजा बनने का वर्णन है।सभी भक्त कथा सुनकर भाव विभोर हो गए।

उन्होंने भक्तों को बताया कि श्री राम कथा में राम के राजतिलक का प्रसंग रामायण के उत्तरकांड का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो वनवास के बाद, लंका विजय के पश्चात, भगवान राम के अयोध्या लौटने और राजा बनने की घटना है, जहां उनके राज्याभिषेक से तीनों लोकों में सुख-शांति फैल जाती है,

सभी शोक दूर होते हैं और राम राज की स्थापना होती है।कथा के अंतिम दिवस के अवसर पर मुख्य यजमान सत्य देव मिश्रा,गोविंद मिश्रा, पण्डित श्याम पाल पाठक,बृजेश शंखधार, सत्य पाल शर्मा,सुभाष चौधरी,पंकज शर्मा,टिंकू कटिया ,रामबहादुर शंखधार,मनोहर गुप्ता, विनीत कटिया,हरद्वारी लाल नेताजी,राजेश शंखधार, शैलेश पाराशरी,श्री कृष्ण फूल माली,अवनीश पाठक, संजीव पाठक,निर्भय सक्सेना,हर विलास शर्मा, आयुष कटिया विवेक काकुष्ठ,नीरज शर्मा,उषा मिश्रा,शिवि शर्मा,पूनम शर्मा,चन्द्र मुखी,प्रसुनिका शर्मा,नेहा शर्मा, आदि उपस्थित रहे।वहीं सिद्ध बाबा इण्टर कॉलेज शरह बारोलिया के मुस्लिम कर्मचारी अब्दुल शकील अहमद ने पांच सौ रुपए दान देकर सांप्रदायिक सद्भावना की मिशाल दी।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *