वाराणसी से संवादाता सलीम जावेद

वाराणसी। दिनांक 06/02/2026 अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व थानाध्यक्ष जैतपुरा के नेतृत्व में थाना जैतपुरा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 29/2026 धारा- 137(2), 87, 65(1), 115(2) B.N.S. व 3/4(2), 5(l)/6 POCSO ACT थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित गुमशुदा/अपहृता नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर अजमेर ले जाने व उसके साथ दुराचार करने वाले अभियुक्त शोएब अंसारी पुत्र सिराजुद्दीन अंसारी निवासी हुसैनपुरा नई बस्ती थाना जैतपुरा जनपद वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष को मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 06/02/2026 को सिटी रेलवे स्टेशन से गोलगड्डा की तरफ जाने वाली सड़क से गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण- दिनांक 04/02/2026 को मुकदमा वादिनी ने लिखित सूचना दी की उसकी नाबालिग पुत्री दिनांक 16/01/2026 को घर से बिना बताये कही चली गयी थी जो दिनांक 04/02/2026 को घर वापस आने पर बतायी कि आगागंज नई बस्ती निवासी शोएब अंसारी के द्वारा बहला फुसला कर अजमेर शरीफ भगा ले गया था तथा शादी करके उसके साथ दुराचार किया है। जिसके आधार पर थाना जैतपुरा पर मु0अ0सं0- 29/2026 धारा- 137(2), 87, 65(1), 115(2) B.N.S. व 3/4(2), 5(l)/6 POCSO में अभियोग पंजीकृत किया गया था । उक्त प्रकरण में दिनांक- 06/02/2026 को थाना जैतपुरा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को सिटी रेलवे स्टेशन से गोलगड्डा की तरफ जाने वाली सड़क से गिरफ्तार किया गया ।
पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0- 29/2026 धारा 137(2), 87, 65(1), 115(2) B.N.S. व 3/4(2), 5(l)/6 POCSO ACT थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
उ0नि0 श्री उपेन्द्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी
उ0नि0 जफर मेंहदी, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी
उ0नि0 सौरभ सिंह, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी
का0 कपिल देव, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी
का0 सूरज कुमार थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *