एमडी न्यूज ब्यूरों गोंडा – अजीत यादव
गोण्डा- गोंडा जिले के विकास खण्ड करनैलगंज क्षेत्र स्थित एम आर जी पब्लिक स्कूल गुमदहा करनैलगंज में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। होमवर्क पूरा न होने पर अध्यापक प्रखर सिंह ने कक्षा दो के मासूम छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है कि बच्चे को 105 डंडे मारे गए, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।

मारपीट के बाद बच्चे के दोनों पैरों समेत शरीर के कई हिस्सों पर गहरे निशान उभर आए।

बच्चे की हालत देखकर परिजन स्तब्ध रह गए और तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह घटना शिक्षा के नाम पर हो रही निर्दयता और अमानवीय व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े करती है।


