मुजफ्फरनगर, थाना सिखेडा।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के एवंम थाना प्रभारी सिखेडा योगन्द्र शर्मा के नेतृत्व दिनांक 09.01.2026 को डायल 112 के माध्यम से थाना सिखेडा पुलिस को थाना सिखेडा क्षेत्रान्तर्गत चितौडा झाल से खतौली गंगनहर पटरी पर एक पिकअप ट्रक लूट की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना सिखेडा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही व जांच की गयी तो पता चला कि सूचनाकर्ता/पिकअप चालक द्वारा लूट की झूठी सूचना दी गयी थी।

थाना सिखेडा पुलिस द्वारा लूट की झूठी सूचना देने वाले गरूर पुत्र इशाक निवासी नई बस्ती कस्बा व थाना खतौली को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसने श्रीराम फाइनेंस कम्पनी से पिकअप यूपी 15 एफटी 5963 को फाइनेंस पर लिया गया था। मेरे द्वारा केवल 02 ही किस्त जमा की गयी थी व अन्य जमा नही की गयी। मेरे उपर फाइनेंस कम्पनी व अन्य लोगों का कर्ज हो गया था जिसे मैं चुका नही पा रहा था। मैंने पिकअप को एक लाख रुपये में एक व्यक्ति को बेच दिया गया तथा आज डायल -112 के माध्यम से लूट की झूठी सूचना दे दी जिससे फाइनेंस कम्पनी को किस्त जमा न करनी पडे। थाना सिखेडा पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।