एम डी न्यूज़ बरेली
बरेली में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां बालू खनन में इस्तेमाल होने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली ने घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम बच्ची को कुचल दिया। हादसे में मां-बेटी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव साजनपुर में बालू खनन में लगे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने घर के बाहर खेल रही चार साल की बच्ची श्वेता को कुचल दिया। श्वेता को बचाने दौड़ी उसकी मां पुष्पा देवी को भी ड्राइवर ने ट्रैक्टर से टक्कर मार दी और कुचलते हुए वाहन भगा ले गया। घटना में मां-बेटी की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

घटना के विरोध में ग्रामीण एकजुट होकर बिथरी चैनपुर थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर सीपी शुक्ला मौके पर जांच करने पहुंचे। जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली से बालू ढोया जा रहा था। दोपहर के वक्त बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसी वक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली वहां से गुजर रहा था। ट्रैक्टर से पहले बच्ची को टक्कर लगी, फिर उसकी मां को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जिस ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मां-बेटी की मौत हुई है, वह वाहन गांव का ही बताया जा रहा है। पुलिस ट्रैक्टर चालक के बार में पता लगा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।