रिपोर्टर
वीरेश यादव
MD न्यूज़

शाहजहांपुर – पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी तिलहर, क्षेत्राधिकारी जलालाबाद, क्षेत्राधिकारी यातायात/लाइन तथा क्षेत्राधिकारी कार्यालय के साथ थाना जलालाबाद का औचक निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया।
थाना परिसर पहुँचकर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने की पुलिस फोर्स से औपचारिक सलामी ग्रहण की गई। एसपी ने थाना भवन, अभिलेख एवं आवश्यक रजिस्टर, मालखाना, हवालात, आरक्षी बैरक, महिला हेल्पडेस्क, CCTV प्रणाली, बीट सूचना व्यवस्था, साफ-सफाई व थाने की समग्र कार्यप्रणाली का विस्तारपूर्वक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने अनुशासन, सतर्कता, जनता के प्रति विनम्र व्यवहार एवं त्वरित पुलिस सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने हेतु निर्देशित किया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना जलालाबाद पर नवनिर्मित “बाल शिशु गृह” का विधिवत उद्घाटन किया गया। एसपी ने कहा कि यह बाल शिशु गृह, असहाय बच्चों के तात्कालिक संरक्षण एवं सुरक्षा के लिए स्थापित किया गया है। बच्चों के भोजन, प्राथमिक उपचार व सुविधाएँ उपलब्ध कराएगा।
बाल संरक्षण इकाइयों (CWC, DCPU आदि) के साथ समन्वय कर बच्चों के सुगम पुनर्वास की दिशा में सहायता करेगा। यह सुविधा बाल संरक्षण तंत्र को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण कदम है।
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी द्वारा थाना परिसर में “बाल मित्र केन्द्र” का उद्घाटन किया गया।
एसपी ने बताया कि यह केंद्र बच्चों से जुड़े मामलों में संवेदनशील, सुरक्षित प्रदान करेगा। JJ Act के अनुरूप बच्चों से संवाद एवं परामर्श को बाल संचालित करेगा। चाइल्ड एब्यूज़ रोकथाम, साइबर जागरूकता, ट्रैफिक शिक्षा व स्कूल आधारित जागरूकता कार्यक्रमों के का मुख्य केंद्र बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed