राष्ट्रीय मानवाधिकार एण्ड एंटी करप्शन मिशन में अहम जिम्मेदारी
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
,
हाजी डॉ. इश्तियाक अहमद बने वाराणसी मंडल प्रभारी अध्यक्ष
गाज़ीपुर।
राष्ट्रीय मानवाधिकार एण्ड एंटी करप्शन मिशन द्वारा संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। संगठन के प्रति निरंतर निष्ठा, सक्रिय कार्यशैली, ईमानदारी एवं मानवाधिकार तथा भ्रष्टाचार विरोधी अभियानों में उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए गाज़ीपुर के जिलाध्यक्ष हाजी डॉ. इश्तियाक अहमद को पदोन्नत करते हुए अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्णय के अनुसार हाजी डॉ. इश्तियाक अहमद को जिलाध्यक्ष, गाज़ीपुर के पद के साथ-साथ प्रभारी मंडल अध्यक्ष, वाराणसी मंडल के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी यह पदोन्नति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वसीम रज़ा ने कहा कि हाजी डॉ. इश्तियाक अहमद ने अपने कार्यकाल में संगठन को गाज़ीपुर जनपद में सशक्त बनाने के साथ-साथ जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया है। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से वाराणसी मंडल अंतर्गत आने वाले सभी जिलों में संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी विश्वास जताया कि हाजी डॉ. इश्तियाक अहमद अपने नए दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं संगठन के नियमों के अनुरूप करते हुए मानवाधिकार संरक्षण और भ्रष्टाचार के विरुद्ध मिशन के उद्देश्यों को और अधिक प्रभावी बनाएँगे।
हाजी डॉ. इश्तियाक अहमद की इस पदोन्नति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं और आशा जताई कि उनके नेतृत्व में वाराणसी मंडल में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

