वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो अयोध्या MD News चैनल

पटरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत शहबाजचक में बुधवार को अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने दो आवासीय घरों को जलाकर राख कर दिया। इस अग्निकांड में पुत्ती लाल (80 वर्ष) और उनके पुत्र अखिलेश कुमार (28 वर्ष) की गृहस्थी पूरी तरह नष्ट हो गई, जिसमें सारा घरेलू सामान, अनाज, कपड़े, बिस्तर और जरूरी कागजात जलकर खाक हो गए।

आग की चपेट में आने से दो बकरियां भी गंभीर रूप से झुलस गईं, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों और दमकल विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था।

पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री और आर्थिक सहायता देने की मांग की है। ग्राम प्रधान राजकुमार यादव ने बताया कि घटना की सूचना हल्का लेखपाल मुकेश कुमार सिंह को दी गई है, और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन मिला है।

पटरंगा थाना प्रभारी शशिकांत यादव ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी प्रतीत होती है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *