श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में झूमे भक्तगण पंडित श्याम सुंदर

शिवराम जी महाराज ने किया भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का मनोहर वर्णन

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

श्री राधा माधव मन्दिर नई सराय पुलिस चौकी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। कथा व्यास पूज्य पंडित श्याम सुंदर शिवराम जी महाराज गोवर्धन धाम ने भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं राजा परीक्षित के प्रसंगों का मनोहर वर्णन सुनाया।शिवराम जी ने कहा कि मनुष्य से गलती हो जाना बड़ी बात नहीं, लेकिन समय रहते सुधार और प्रायश्चित आवश्यक है।

अन्यथा वही गलती पाप का रूप ले लेती है। उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन का सार है, यह प्रेम, करुणा और सत्य के मार्ग का बोध कराती है। कथा व्यास ने राजा परीक्षित और ऋषि के श्राप के प्रसंगों के माध्यम से यह समझाया कि भक्ति ही जीवन की सबसे उत्तम साधना है, जो न केवल दुखों से मुक्ति दिलाती है बल्कि मोक्ष का मार्ग भी प्रशस्त करती है। इस अवसर पर महंत रवीन्द्र कुमार मिश्रा, केशव शर्मा, राजीव साहू, महेन्द्र गुप्ता, सनी गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, गौरव गुप्ता, सुमित रस्तोगी, सचिन गोयल, आलोक रस्तोगी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।आयोजक शुभम अग्रवाल ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया एवं कथा में ज्यादा से ज्यादा आने को कहा यह 15 जनवरी से 21 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक होगी

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।